फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री गुरुगोविंद सिंह जी मना का प्रकाशोत्सव

Sun, 28 Dec 2014 10:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। श्री गुरुगोविंद सिंह जी महाराज का पावन प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार की शाम नगर में एक विराट शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में सिक्ख समुदाय के लोगों ने सहभागिता किया।
विज्ञापन


शोभायात्रा जापलिनगंज, गुदरीबाजार, चित्तू पांडेय चौराहा आदि जगह होते हुए पुन: गुरुदरबारा जाकर समाप्त हुआ। रविवार को कीर्तन तथा लंगर कार्यक्रम संपन्न हुआ।


रविवार को हजूरी रागी भाई रकम सिंह जी ने मधुरमयी सबद-कीर्तन कर सबको भाव-विभोर कर दिया। इस मौके पर बंगाल से आए रागी रवींद्र सिंह जी द्वारा ‘देह शिवा वर मोहे शुभ करमन ते कबहु न डरू’ रसमयी सबद-कीर्तन से दरबार में बैठे सभी संगतों को भाव-विभोर कर दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्त ने बताया कि आज हम ऐसे महाराज का प्रकाश पर्व मना रहे हैं, जो खुद में एक मिसाल है। गुरुगोविंद सिंह ने 1699 में सिक्ख धर्म की स्थापना की थी। इस मौके पर लंगर का आयोजन हुआ। जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में सरदार जसबीर सिंह, राजपूत, जोगिंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, रवींद्र सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें