बलिया। आगामी त्योहार व कानून व्यवस्था को लेकर बुधवार की शाम को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस बल के साथ शहर का पैदल गश्त किया। आमजन से त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। कहा कि हुड़दंगियों से पुलिस निपटेगी।
शहर के ओक्डेनगंज पुलिस चौकी से विशुनीपुर मस्जिद चौराहा से धर्मशाला रोड़ होते हुए कासिमबाजार, चौक, महाराजा अग्रसेन मार्ग, गुदरी बाजार, लोहापट्टी, स्टेशन चौक रोड़ होते हुए प्रमुख मार्गों, चौराहों, व बाजारों आदि में भ्रमण रेलवे स्टेशन पहुंचे। बताया कि आमजन की सुरक्षा के लिए 24 घंटे पुलिस बल मुस्तैद है। कोई अराजकतत्व हुड़दगई मचाने का प्रयास कर रहा तो डायल 112 को सूचना दें। इस दौरान सीओ श्यामकांत, कोतवाल योगेन्द्र बहादुर सिंह, चन्द्रभाष्कर द्विवेदी आदि मौजूद रहे।