फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने गांव का भ्रमण कर लिया जायजा, दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सीडीओ प्रवीण वर्मा ने रविवार को शहर से सटे हैबतपुर गांव का निरीक्षण किया। बताया जाता है कि कोरोना महामारी रोकथाम की व्यवस्था को लेकर संभावित सीएम के कार्यक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है। उन्होंने साफ-सफाई, नाली, खड़ंजा, पीएम आवास का हाल जाना। ग्राम सभा में सैंपलिग व कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या के बारे में जानकारी ली। प्रधान प्रतिनिधि नरेंद्र राय सहित अन्य ग्रामीणों संग गांव का भ्रमण कर डीपीआरओ अजय श्रीवास्तव को खुली नालियों पर ढक्कन लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सीडीओ से अभी तक सैनिटाइजर का छिड़काव नहीं होने की शिकायत की। इस पर उन्होंने सचिव धर्मेंद्र पाठक को फटकार लगाई। लेखपाल व सचिव को पंचायत भवन में बैठने व ग्रामीणों की शिकायत का निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस दौरान दिनेश राय, कामेश्वर राय, ओमप्रकाश राय, पवन राय, उपेंद्र राय, गुड्डू राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें