फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: किसी भी दशा में बंद नहीं होना चाहिए सीसीटीवी कैमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम प्रवीण कुमार व एसपी विक्रांतवीर ने बुधवार को शहर में स्थित परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापक व संबंधित अधिकारियों से व्यवस्था संबधी जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि किसी भी दशा में सीसीटीवी कैमरे बंद नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन

डीएम पहले राजकीय इंटर काॅलेज पहुंचे, वहां सभी कक्षों में जाकर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था देखी। इसके बाद सतीशचंद्र काॅलेज व गुलाब देवी इंटर काॅलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापकों व अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर कमरों में पर्याप्त प्रकाश होना चाहिए। अधिकारियों को पूरी परीक्षा के दौरान अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें