फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: फिटनेस फेल 196 वाहनों का पंजीयन निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। फिटनेस फेल वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग कार्रवाई में जुटा है। बुधवार को एआरटीओ अरुण कुमार राय ने फिटनेस फेल 196 वाहनों का पंजीयन छह माह के लिए निलंबित कर दिया। इनमें 103 स्कूली और 93 अन्य वाहन हैं। परिवहन विभाग के आरआई राजभूषण चौधरी ने बताया कि विभाग में पंजीकृत 196 वाहनों का लंबे समय से फिटनेस फेल है। ऐसे वाहन का संचालन, इसमें यात्रा करने वाले के साथ-साथ जनसामान्य के लिए भी अत्यंत खतरनाक है। इसको लेकर पूर्व में इन वाहन स्वामियों को कई बार नोटिस दिया गया। लेकिन उनके द्वारा अपने वाहन का फिटनेस नहीं कराया गया। बार-बार नोटिस के बावजूद वाहनों फिटनेस नहीं कराने वाले मालिकों के खिलाफ एक्शन लेते हुए विभाग द्वारा का उनका पंजीयन एक अगस्त से छह माह के लिए निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

एआरटीओ अरुण कुमार राय ने बताया कि नोटिस के बावजूद अपने वाहन का फिटनेस नहीं कराने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 196 वाहनों का पंजीयन छह माह के लिए निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें