स्टेशन परिसर में अग्निशमन बाल्टी में रखे बालू में गंदगी को दिखाते डिप्टी मुख्य वाणिज्य प्रबंधक पीके गौड़।
रेलवे स्टेशन की साफ-सफाई के लिए प्रधानमंत्री के निर्देश पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। माॅडल रेलवे स्टेशन पहुंचे डिप्टी मुख्य वाणिज्य निरीक्षक पीके गौड़ ने स्टेशन का जायजा लिया। इस दौरान कमियां मिलने पर मातहतों को जमकर फटकारा। कहा कि स्वच्छता के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यहां तक कि वेंडरों की दूकानों पर रखे पानी की बोतल और खाद्य सामग्री को चेक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
डिप्टी सीसीआई पीके गौड़ ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक तथा दो पर बने वेंडरों को चेक किया। इस दौरान प्लेटफार्म पर कूड़ा फेंकने वाले पात्रों की साफ-सफाई का भी निर्देश दिया। स्टेशन पर तैनात वरिष्ठ हेल्थ इंस्पेक्टर मो. असलम खां को बुलाकर सफाई की व्यवस्था जानने की कोशिश की। लेकिन एक भी सफाई कर्मी मौके पर नहीं मिले। सभी सफाई कर्मचारी अपनी हाजिरी बनाने के बाद कार्य स्थल से गायब मिले। जिस पर स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि माडल रेलवे स्टेशन पर सफाई कर्मियों की कमी है। वहीं जो हैं वे भी ड्यूटी से नदारद हैं। जिसके चलते कार्य प्रभावित हो रहा है। इस मौके उन्होंने वरिष्ठ एचआई को जमकर फटकारा। प्लेटफार्म पर लगाए गए वेंडरों को भी उन्होंने चेक किया और साफ-सफाई को देखा। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर गंदगी को देखकर मातहत अधिकारियों को फटकार लगाई। स्टेशन पर तैनात एचआई द्वारा साफ-सफाई के व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी न देने पर उसे भी फटकारा।
साथ शौचालय की साफ-सफाई ठीक न होने पर व्यवस्था तत्काल सुधारने का निर्देश दिया। कहा कि हर हाल में स्टेशन साफ-सुथरा दिखना चाहिए। वेंडरों के यहां रखे गए बाजार का बोतल बंद पेयजल अधिक मूल्य लिखे होने पर भी वेंडरों को फटकार लगाई। कहा कि हर हाल में 15 रुपये मूल्य वाले बंद पानी के बोतल रेल यात्रियों को दिए जाएं जाए। अन्यथा की स्थिति में बाजार का बोतल निर्धारित मूल्य से अधिक पर बेचे जाने पर कार्रवाई होगी।