फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चार करोड़ से बनेगी सीसी सड़कें और नाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत जनपद में नवसृजित नगर पंचायत नगरा और रतसर कला नगर पंचायत में विकास कार्यों के लिए 3.88 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है। इससे दोनों नगर पंचायतों में सीसी रोड और नाली आदि के कार्य कराए जाएंगे। शासन से धनराशि मिलने के बाद निकायों की ओर से कार्यों को शुरू कराने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2017-18 से वर्तमान वित्तीय वर्ष तक नवसृजित, उच्चीकृत व सीमा विस्तारित कुल 191 नगरीय निकायों का चयन किया गया है। योजना के तहत धनराशि आवंटित से नवसृजित व विस्तारित क्षेत्र में अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया जाता है। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के जरिए नगरीय निकायों में सीवरेज, पेयजल, पार्किंग, सड़क, पार्क, नाला-नाली, सामुदायिक भवन (कल्याण मंडप), परिषदीय विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, स्ट्रीट लाइट, बाजार में जन सुविधाएं, चौराहों का सौंदर्यीकरण व बिजली क्षेत्र की आधारभूत संरचनाएं आदि विकसित की जाती है। योजना के तहत रतसर कला के लिए लगभग 87 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इससे नगर के पांच स्थानों वार्ड एक, 13 और 14 में सीसी सड़क और कवर्ड नाली का निर्माण कराया जाएगा। नगरा नगर पंचायत के लिए 3.01 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। योजना के तहत कुल 18 स्थानों वार्ड तीन, पांच, छह, सात, आठ, 12, 13 और 14 में सीसी सड़क और कवर्ड नाली का निर्माण कराया जाएगा। इन मार्गों और नालियों के निर्माण से नगर में आवागमन और जल निकासी की सुविधा बेहतर होगी। शासन से धनराशि मिलने के बाद निकायों की ओर से कार्य शुरू कराने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें