ग्रामीण इलाकों में 87.37 लाख से सीसी रोड बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुछ माह पहले गड्ढामुक्त अभियान के तहत लोक निर्माण विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव वाले मार्गों को चिह्नित किया था। विभाग ने मार्गों को सीसी रोड बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। शासन से स्वीकृति मिल गई है। अधिकारियों के अनुसार, जलभराव वाले वाले स्थानों पर सड़कें जल्द खराब हो जाती हैं। उन स्थानों पर सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 87.37 लाख की लागत से सीसी रोड और पक्की नाली का निर्माण कराया जाएगा। दो दिन बाद ऑनलाइन टेंडरिंग प्रक्रिया शुरु होगी। एक सप्ताह तक चलेगी। तीन माह में कार्य पूरा हो जाएगा।
-
यहां बनेंगे सीसी रोड व नाली
स्थान लागत लाख में इंदरपुर दलित बस्ती 20 संवरुपुर दलित बस्ती 24.10 सुलई दलित बस्ती 9.85
हसनपुर बछईपुर बस्ती 16.52 खड़सरा दलित बस्ती 16.90
-
ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव वाले स्थानों पर सड़कें खराब हो जाती हैं। पांच जगहों पर सीसी रोड व नाली निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है।
- अरुण कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि, प्रांतीय खंड, बलिया।