बलिया। रसड़ा थाना के संवरा चट्टी स्थित बड़ौदा यूपी बैंक में 21 लाख की चोरी के मामले में शाखा प्रबंधक चंद्रभूषण राय की तहरीर पर पुलिस ने कैशियर स्वामीनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, दोनों एक दूसरे पर चाभी लेकर लॉकर से चोरी का आरोप लगा रहे हैं। कैशियर व शाखा प्रबंधक के काल डिटेल पुलिस खंगाल रही है।
पुलिस चोरी की घटना में किसी बैंककर्मी की मिलीभगत की आशंका जता रही है। संवरा चट्टी स्थित बड़ौदा यूपी बैंक के ब्रांच के चेस्ट से 21 लाख रुपये चोरी की घटना की सूचना पर डीआईजी आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह, एसपी ओमवीर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच जानकारी ली। वहीं, फाॅरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। चेस्ट की एक चाबी कैशियर के पास तथा दूसरी चाबी ब्रांच मैनेजर के पास होता है। दोनों चाभी बारी बारी से लगने के बाद ही चेस्ट का लॉक खुलेगा।