बलिया। सदर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी युवती ने एक युवक पर फोन कर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी ओमकार कन्नौजिया निवासी सुखपुरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि सुखपुरा निवासी ओमकार विगत कई दिनों से फोन कर गालीगलौज करता है। मना करने पर मारने व जीवन बर्बाद करने की धमकी देता है। मुकदमा दर्ज पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। संवाद