फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: विजयीपुर रेगुलेटर बन कर तैयार, ढाई दर्जन गांव के हजारों किसानों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर के विजयीपुर के कटहर नाले पर रेगुलेटर बनकर तैयार हो गया है। रेगुलेटर बनने से सुरहाताल के 28 गांवों के हजारों किसानों को राहत मिलेगी। सिंचाई मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह इसका मुआयना कर चुके हैं। सुरहा ताल में बाढ़ का पानी जाने से रोकने व निकासी के लिए विजईपुर कटहर नाले पर 1940 में रेगुलेटर बनवाया गया था। एक दशक से रेगुलेटर का पाइप जाम था और फाटक क्षतिग्रस्त हो गए थे। रेगुलेटर का फाटक बंद न होने से बाढ़ का पानी सुरहाताल में जाने लगा। तीन वर्ष पूर्व लगातार बारिश व बाढ़ का पानी सुरहा ताल में जाने से क्षेत्र के 28 गांवों की करीब 2710 एकड़ फसल डूबकर नष्ट हो गई थी। पुलिस लाइन, जिला कारागार सहित शहर के कई मोहल्ले जलमग्न रहे।
विज्ञापन

000


0000 विजईपुर रेगुलेटर बनने के बाद सुरहाताल में बाढ़ का पानी क्षमता से अधिक नहीं जाएगा। किसानों को राहत मिलेगी। कटहर नाले की क्षमता 900 क्यूसेक की है। बारिश का ज्यादा पानी सुरहा ताल में होने पर निकासी भी हो जाएगी। - विनोद सिंह, जेेई सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें