फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: फर्जी तरीके से आधार संशोधन पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सुखपुरा थाना के ब्रह्माइन निवासी बृजेश ओझा ने गांव के ही दो भाइयों पर आधार कार्ड को फर्जी तरीके से संशोधन करवा कर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोर्ट के निर्देश पर सदर कोतवाली पुलिस ने भृगुनाथ प्रजापति व मनु प्रजापति निवासी ब्रह्माइन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। बृजेश ने आवेदन में आरोप लगाया कि भृगुनाथ प्रजापति ने मुख्यमंत्री राहत कोष से इलाज हेतु एक लाख बीस हजार रुपया अनुदान प्राप्त किया। दूसरी बार आधार कार्ड में रामबहादुर प्रजापति के नाम पर कूटरचित कर कराया गया।
स्वास्थ्य विभाग से रामबहादुर प्रजापति के नाम से आयुष्मान कार्ड प्राप्त किया गया। इसका लाभांश भी उसको प्राप्त हो चुका है। उसके बाद भृगुनाथ प्रजापति तीसरी बार बृजेश ओझा की जमीन जो कि मौजा ब्रह्माइन में बैनामा अप्रैल 2022 में फर्जी शपथ पत्र तहसीलदार बलिया में प्रस्तुत किया है। इसके इस कृत्य से उसका भाई मनु प्रजापति भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें