फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जाम लगाने और उपकेंद्र पर तालाबंदी में 100 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। गत सात जून की रात संविदा लाइनमैन संजय वर्मा निवासी बैजनाथ छपरा की सड़क दुर्घटना में मौत और राजेश शर्मा निवासी रानीगंज के घायल होने के बाद काफी हंगामा हुआ था। मामले में एनएच-31 पर जाम लगाने व विद्युत उपकेंद्र बैरिया में तालाबंदी करने और लोगों को बवाल के लिए उकसाने के मामले में नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि समेत 20 नामजद सहित 100 लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि नगर पंचायत बैरिया के अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार उर्फ मंटन वर्मा, पंकज वर्मा, मनोज पांडेय, विक्रांत, मनजीत वर्मा, विक्की साहु सहित 20 लोगों को नामजद किया गया है। वहीं, 80 अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएचओ ने कहा कि पोस्टमार्टम किट लगे शव को अस्पताल से उठाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखकर जाम करने, फिर उस शव को उठाकर विद्युत उपकेंद्र बैरिया लाकर रखने, लोगों को बवाल के लिए उकसाने, भीड़ जुटा कर भड़काने सहित कई मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

उल्लेखनीय है कि 7 जून को दिघार पावर हाउस पर फाल्ट ठीक करने के लिए अवर अभियंता मनोज वर्मा के मौखिक आदेश पर मोटरसाइकिल से सात अन्य लाइनमैनों के साथ संजय वर्मा जा रहे थे। दया छपरा स्थित गंजवहा बाबा स्थान के पास पिकअप के धक्के से संजय वर्मा की मौत हो गई। वहीं, राजेश शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद बवाल हुआ था। रात में ही राष्ट्रीय राजमार्ग 31 को जाम किया गया था। सुबह विद्युत उपकेंद्र बैरिया पर तालाबंदी कर मुआवजा सहित मृतक के परिजनों को अन्य सहायता की मांग व विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर विद्युत उपकेंद्र पर सैकड़ों लोग उपस्थित होकर तालाबंदी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें