फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छींटाकशी के तीन आरोपियों पर केस

Fri, 10 Mar 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
थानीय थाना क्षेत्र के नवानगर ब्लाक के एक विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा से छींटाकशी प्रकरण में आखिरकार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने शुक्रवार को तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी देर शाम तक नहीं हो सकी थी। छींटाकशी मामले में घटना के 24 घंटे बाद भी पीड़ित परिवार की तरफ से तहरीर दिए जाने के बावजूद पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किया जाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन


इस प्रकरण को अमर उजाला ने संज्ञान में लेते हुए खबर को प्रमुखता से प्रकाशित कर पुलिस अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया था, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई के लिए पुलिस को निर्देशित किया। एसपी राम प्रताप सिंह ने बताया कि छात्रा के साथ छींटाकशी प्रकरण में कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को निर्देशित कर दिया गया है। प्रकरण की पूरी जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।


 पुलिस को दी गई तहरीर में छात्रा ने बताया कि कुछ दिनों से गांव का ही एक मनबढ़ युवक रास्ते में छींटाकशी करके उसे परेशान करता था।
जिसके बारे में उसने अपने परिवारवालों को बताया था। इसके बाद से भाई उसको स्कूल छोड़ने जाने लगा था। छात्रा के मुताबिक बुधवार को भाई जब सुबह उसे छोड़ने स्कूल जा रहा था, तभी गांव के ही उक्त युवक ने छींटाकशी और भद्दे कमेंट करना शुरू कर दिए। जब भाई ने विरोध किया तो मनबढ़ ने उसको जमकर पीटा। इतना ही नहीं, भाई के सामने ही दुष्कर्म करने की धमकी भी दे डाली।
विज्ञापन


 पीड़ित युवक ने 100 नंबर पर डायल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद छात्रा ने थाने जाकर लिखित तहरीर भी दी, लेकिन पुलिस मामले में गुरुवार देररात तक टालमटोल करती रही। इस प्रकरण को अमर उजाला ने संज्ञान में लेते हुए खबर प्रकाशित कर पुलिस अफसरों का ध्यान आकृष्ट कराया। इस पर एसपी के निर्देश पर पुलिस ने तीन आरोपी रूद्र प्रताप सिंह, शैलेश सिंह, दिनेश सिंह के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया।

मालूम हो कि छींटाकशी की घटना के बाद पीड़ित परिवार जहां दहशत में है, वहीं छात्रों ने भी स्कूल जाना छोड़ दिया है। शुक्रवार को भी पीड़ित छात्रा स्कूल नहीं गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें