फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो नेता समेत 47 पर मुकदमा

Sat, 17 Jan 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रवृत्ति के लिए आंदोलित छात्रों पर कलेक्ट्रेट में डीएम द्वारा लाठियां फटकारने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के दूसरे दिन शनिवार को पालीटेक्निक चौराहे पर बलिया-बांसडीह मार्ग जाम करने के आरोप में बांसडीहरोड थाने में भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत 47 छात्रों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें 22 नामजद और 25 अज्ञात हैं। उधर कार्रवाई से नाराज छात्रों ने डीएम का पुतला फूंका।
विज्ञापन


टाउन पालीटेकिभनक के छात्र काफी दिनों से छात्रवृत्ति के लिए प्रशासनिक अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों के यहां पत्रक सौंप चुके थे। संबंधित अधिकारियों द्वारा हर बार आश्वासन दिया जाता रहा।

आश्वासन से नाराज छात्र शुक्रवार को सतीशचंद्र कालेज के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष अरुण सिंह तथा पालीटेकिभनक के छात्र प्रांजल पांडेय के नेतृत्व में पालीटेकिभनक चौराहे पर बलिया-बांसडीह मार्ग को जाम कर दिए थे।
विज्ञापन


मामले में बांसडीहरोड थाने में एसओ कुंवर बहादुर सिंह की तहरीर पर भाजयुमो नेता अरुण सिंह समेत 22 नामजद और 25 अज्ञात छात्रों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई से नाराज छात्रों ने दूसरे दिन शनिवार को पालीटेकिभनक चौराहे पर डीएम यशवंत राव का पुतला फूंका। इस दौरान शासन-प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने डीएम पर मनमानी का आरोप लगाते हुए स्थानांतरण की मांग की।

छात्रों का आरोप है कि न्याय की मांग करने पर डीएम छात्रों को खुद ही लाठी लेकर दौड़ाते हैं। ऐसे में छात्र न्याय की मांग किससे करेंगे? डीएम का पुतला फूंकने वालों में छात्रनेता सुमित मिश्र, अभिषेक कुमार, अनूप ओझा, गौरव सिंह, प्रांजल पांडेय, विश्वमिश्र, आकाश, अनुराग, मुकेश, प्रणव पांडेय, विकास गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें