बलिया। सदर विधान सभा क्षेत्र के उड़नदस्ता मजिस्ट्रेट अजय कुमार चौहान के तहरीर पर कोतवाली में सदर से भाजपा विधायक दयाशंकर सिंह समेत अज्ञात 100 से 150 के विरूद्ध आधार संहिता के उल्लघंन करने के आरोप में रविवार को मुकदमा दर्ज किया गया। तहरीर में उल्लेख किया है कि रविवार को सदर विस से भाजपा के प्रत्याशी दयाशंकर सिंह ने बिना अनुमति लिए करीब 100 से 150 अज्ञात लोगों के साथ 144 आरपीसी व अचार संहिता का उल्लघंन कर नगर में रोड शो किया। इसका वीडियो क्लिप मेरे वाट्सएप पर आया। तहरीर के आधार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।