फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पति, अगुआ सहित पांच पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के गरया गांव निवासी अनिषा मिश्रा ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति, सास, ससुर, जेठ जेठानी व अगुआ पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

अनिषा ने दी शिकायत में कहा कि मेरी शादी नवम्बर 2021 में चन्दन मिश्रा के साथ हुई है। पिता ने उपहार स्वरूप नगदी व कीमती सामान व सोने चांदी के आभूषण दिया था। ससुराल गयी तो कुछ दिन बाद पति चन्दन मिश्रा, जेठ रवि मिश्रा, सास विद्यावती देवी, जेठानी निता मिश्रा कम दहेज की बात कह कर मुझे प्रताडित करने लगे। इनके बहकावे में आकर पति आए दिन मुझसे मारपीट करने लगे।
इसकी जानकारी पिता को दी तो वह आकर पति सहित सभी को अपनी मजबूरी बताते हुए समझाया। उसके वावजूद पति चंदन रोजगार करने के लिए मायका से पैसा मांगने लगे न लाने पर उत्पीड़न करने लगे। अगुआ जय प्रकाश पांडेय ने पिता से जमीन बेचकर पैसा देने की बात कही। छह अगस्त को पति ने पैसा न लाने पर बुरी तरह पिटाई कर जान से मारने की धमकी दे घर से निकाल दिया। जान बचाकर किसी तरह मायका पहुंची। इस बाबत थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें