फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसा लेकर जमीन की रजिस्ट्री नहीं करने पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पैसा लेकर जमीन की रजिस्ट्री नहीं करने के मामले में नगरा पुलिस ने रसड़ा थाना क्षेत्र अठीलापुर निवासी कमला प्रसाद सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबिन में जुट गई। तहरीर में नगरा थाना के खरुआंव गांव निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह ने उल्लेख किया है कि रसड़ा के अठीलापुरा निवासी कमला प्रसाद सिंह को छह डिस्मील जमीन की रजिस्ट्री करने के लिए 10 लाख रुपया उनके खाते में स्थानांतरित किया। जबकि दो लाख रुपया एडवांस के रूप में दिया। वहीं एक लाख रुपया स्टांप के लिया दिया। इस प्रकार कुल 13 लाख रुपये दिया था। बावजूद कमला प्रसाद द्वारा जमीन रजिस्ट्री नहीं की गई। जब पैसा मांगने लगा तो दौड़ाते रहे। इसके बाद महीनों बीत जाने के बाद 10 लाख रुपये का चेक दिया। जिसे बैंक में जमा किया तो वह बाउंस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें