फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पति, अगुवा समेत नौ पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सदर कोतवाली के महावीर घाट निवासी मोनी शर्मा ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर पति सपन शर्मा, ससुर रामजी शर्मा, जेठ विपिन शर्मा, जेठानी कुसुम देवी, देवर कान्हा शर्मा, ननद अनिता शर्मा, संगीता शर्मा, ननदोई सुनील शर्मा व अगुवा फुदानी शर्मा के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

मोनी शर्मा ने शिकायत में आरोप लगा कि फरवरी 2022 में मेरी शादी सपना शर्मा निवासी तिवारी के मिल्की बैरिया के साथ हुआ है। शादी में मेरे पिता द्वारा उपहार स्वरूप नकद ढाई लाख रुपया व आभूषण सहित अन्य सामान दिया गया। शादी के कुछ ही दिनों बाद ससुराल वाले दहेज में बाइक की मांग करने लगे।
कुछ दिनों बाद दहेज न मिलने पर मेरे सास ससुर देवर व पति व ननदें मिलकर तवा से मेरा हाथ जला दिये तथा बुरी तरह से मारपीटे तथा मेरा फोन छीनकर रख लिया। कुछ दिन बाद फोन मिलने पर मैं अपने मायकेवालों को आप बीती और मां बनने वाली बात बताई। इसी बात पर रंज होकर उपरोक्त लोग पुनः बुरी तरह मारपीट कर घर से खदेड़ दिया।
विज्ञापन

मुझे सात माह पर ही पुत्र पैदा हुआ। दवा सहित अन्य खर्च मायका वालों ने किया। जनवरी 2023 में ससुराल वाले तलाक का मुकदमा दाखिल कर दिये। कई बार पंचायत भी हुई लेकिन मेरे ससुराल वालों में सुधार नहीं। कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें