टीडी कालेज परिसर में प्लास्टिक का विरोध करते छात्र।
- फोटो : BALLIA
बलिया। राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलिया में मंगलवार के दिन प्लास्टिक उन्मूूलन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. दिलीप, रिचा एवं डॉ. साहब दूबे ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली जनपद के विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर लोगों को प्लास्टिक के प्रयोग न करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर डॉ. अखिलेश राय, डॉ. सुजीत कुमार वर्मा, डॉ. अजय पांडेय, डॉ. संजीत सिंह, डॉ. अनिल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।