रतसर। गड़वार थाना क्षेत्र रतसर-पचखोरा मार्ग (झिंगुरी मोड़) से ब्रह्मचारी जाने वाले नहर मार्ग पर मंगलवार की रात बीच रास्ते में खड़ी कर शराब पी रहे बोलेरो में सवार युवकों से उलझना बाइक सवार युवकों को महंगा पड़ गया। इस दौरान शराब पी रहे युवकों ने बाइक सवार तीन युवकों की पिटाई कर घायल कर दिया। पीड़ितों ने हवाई फायरिंग करने का भी आरोप लगाया। इस मामले में पीड़ित के पिता ने तीन लोगों के विरूद्घ नामजद तहरीर दिया। जिसके बाद पुलिस ने सबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबिन में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। बता दे कि मंगलवार की रात करीब आठ बजे ब्रह्मचारी गांव निवासी विकास पांडेय (23) पुत्र हरिंद्र पांडेय, सुशील पांडेय (22) पुत्र संतोष पांडेय एवं पिपराकला निवासी शकील अहमद (23) पुत्र मुहर्रम एक ही बाइक पर सवार होकर रतसर से बाजार कर घर वापस आ रहे थे। इसी बीच नहर के रास्ते में बोलेरो खड़ा कर तीन युवक गाड़ी में शराब पी रहे थे। बाइक सवार युवकों ने बोलेरो को साइड करने के लिए कहा। यह बात शराब पी रहे युवकों को नागवार लगी और दोनों पक्ष के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई। जिसमें सुशील घायल हो गया। आरोप है कि बोलेरो सवार युवकों में से एक ने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि बाइक सवार युवक भागने सफल हो गए। उधर, मौके पर गांव के लोग पहुंचे तब तक बोलेरो सवार युवक गाड़ी लेकर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में पीड़ित के पिता ने पिपरा कला निवासी अनिल यादव पुत्र परमा यादव, धर्मात्मा यादव पुत्र महादेव यादव, सुधीर यादव पुत्र साधु यादव एवं सुरज यादव पुत्र उमाशंकर यादव निवासी पटपर के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। इस बाबत गड़वार थानाध्यक्ष अनिल चंद्र तिवारी ने बताया कि फायरिंग की घटना गलत है। मारपीट हुआ है। जिसमें मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।