फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गोली मारने के मामले में ससुर समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह-बेरूवारबारी मार्ग पर बुलेट सवार ज्ञानेश पांडेय के गोली मारने के मामले में पुलिस ने दूसरे दिन तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वाराणसी में उपचार करवा रहे ज्ञानेश ने व्हाट्ससएप पर तहरीर भेजी थी।
विज्ञापन

सुखपुरा पुलिस ने मिली शिकायत पर चचिया ससुर कुबेर पांडेय, बलदाऊ पांडेय निवासी गुदरी बाजार थाना बांसडीह व मुनौव्वर अली निवासी महहां थाना गड़वार के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस एक दर्जन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर घटना के खुलासे के प्रयास में जुटी है। अधिकारियों के घटना स्थल का मुआयना करने के बाद गोली चलने का स्थान सुखपुरा थाना कर दिया। वहीं घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा है। थाना प्रभारी सुखपुरा पारस नाथ सिंह ने बताया कि घायल की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


ससुराल जाते समय मारी थी गोली
मंगलवार को दोपहर बार गड़वार थाना के जगदेवपुरा निवासी ज्ञानेश पांडेय गांव से ससुराल बांसडीह जा रहे थे। उन्होने बताया कि ट्रैक्टर की किश्त जमा करने जा रहे थे। सूर्यपुरा- कैथवली के बीच स्कार्पियो सवार बदमाशों ने बुलेट से जा रहे ज्ञानेश को गोली मार दी। गोली पेट में जा लगी। घायल ज्ञानेश किसी तरह बेरुआरबारी चौकी पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें पीएचसी पंहुचाया और वहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां उनके पेट मे लगी गोली डॉक्टरों द्वारा आपरेशन कर निकाल दी गयी। हालत में काफी सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें