फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नर्तकी के विवाद में फायरिंग करने के आरोपी पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर के सतनी सराय मोहल्ला में सोमवार की शाम नर्तकी के विवाद में दो राउंड फायरिंग का मामला आया था। पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा जनजाति प्रकोष्ठ व्यास गोंड के दरवाजे पर एक गोली लगी थी। पुलिस ने बेदुआ निवासी शिवगुप्ता की तहरीर पर रोहित पांडेय निवासी भृगु आश्रम पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कदम चौराहा-अमृतपाली रोड स्थित पूर्व मंत्री व्यास गोंड के घर के सामने नर्तकी से फोन पर बातचीत करने को लेकर दो युवकों में कहासुनी हो गई। दोनों में हाथपाई होने लगी, आसपास के लोग कुछ समझते, इसी बीच एक युवक ने असलहा निकाल कर दो राउंड फायरिंग कर दी।
इसके बाद आरोपी भाग निकला। फायरिंग की एक गोली व्यास गोंड के दरवाजे में जाकर फंस गई व दूसरी गोली फर्श पर पड़ी थी। परिजनों ने बताया कि रोज शाम को दरवाजे पर बच्चे खेलते हैं, शुक्र था कि सभी पढ़ रहे थे। घटना की खबर लगते ही पुलिस फोर्स पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। सीओ श्यामकांत ने बताया कि आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री ने की परिवार की सुरक्षा की मांग

बलिया। सपा के प्रदेश सचिव हरेंद्र गोंड ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा जनजाति प्रकोष्ठ व्यास गोंड के दरवाजे पर अराजक तत्वों ने गोली चलाई। उस दौरान बच्चे अंदर पढ़ रहे थे। गोली की आवाज सुनकर वे रोने व चिल्लाने लगे। प्रशासन से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। व्यास गोंड ने फोन पर कहा कि बदमाश बेखौफ है, कही भी किसी जगह वारदात को अंजाम दे रहे हैं। परिवार की सुरक्षा की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें