फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड । थाना क्षेत्र के बिगही गांव स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान के सेल्समैन विक्की सिंह की गुरुवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले में मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी शैलेश सिंह ने बताया कि मृतक की मां सुनैना देवी पत्नी आत्मा सिंह निवासी अघैला थाना सहतवार की तहरीर पर रणजीत सिंह एवं रविंद्र सिंह पुत्र सुरेंद्र कुंवर निवासी परसिया थाना हल्दी, मनोज सिंह पुत्र रामइकबाल सिंह निवासी अरदावना थाना हलधरपुर, मऊ और सेल्समैन राजेश सिंह निवासी विजयीपुर, नगर कोतवाली बलिया के विरुद्ध हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें