फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जलनिगम के पूर्व सहायक अधिशासी अभियंता पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जल निगम नगरीय के अधिशासी अभियंता पीयूष मौर्या ने पूर्व सहायक अधिशासी अभियंता अंकुर श्रीवास्तव पर 50 लाख की सामग्री बेचने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। इस पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच अपराध शाखा को प्रेषित कर दी है।
विज्ञापन

तहरीर में अधिशासी अभियंता नगरी पीयूष मौर्या ने आरोप लगाया कि अंकुर श्रीवास्तव ने तैनाती के दौरान अनियमित रूप से नगर पालिका परिषद बलिया समेत सात फर्मों को अनियमित एवं नियम विरूद्ध रूप से सामग्री उपलब्ध कराई है। जिसकी लागत लगभग 50 लाख के आसपास है। इन फर्मों को अंकुर श्रीवास्तव द्वारा बिना किसी शासनादेश व विभागीय आदेश या उच्चाधिकारियों की अनुमति प्राप्त किए सामग्रियां उपलब्ध कराई गई है। इस प्रकरण में जिलाधिकारी द्वारा पांच जुलाई 2023 को जल निगम द्वारा उपलब्ध कराई गई जांच आख्या के अनुसार जांच समिति को अंकुर श्रीवास्तव द्वारा अवगत कराया गया है कि उक्त फर्मों को प्रश्नगत सामग्री उपलब्ध कराने हेतु कोई शासनादेश अथवा लिखित आदेश निर्गत नहीं है। बिना किसी आदेश बिना प्रक्रिया अपनाए इच्छित फर्मों को मनमाने तौर पर सामग्रियों को उपलब्ध कराया गया। जिससे सरकार को 50 लाख रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच अपराध शाखा को भेज दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें