बैरिया। थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में मंगलवार की रात भुसौला से आई बरात में गाने के लिए नर्तकियों पर दबाव बनाने और नहीं गाने पर उनसे दुर्व्यवहार के मामले में बैरिया पुलिस ने भुसौला निवासी बरमेश्वर प्रसाद की तहरीर पर पांच नामजद और 10-15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
भुसौला निवासी बरमेश्वर प्रसाद ने बैरिया थाना में दी तहरीर में आरोप लगाया कि चांदपुर निवासी पंचरतन उर्फ बसावन के यहां छह मई को बरात आई थी। शामियाना में सभी लोग बैठकर नाच देख रहे थे। उसी समय लाला यादव, दिनेश यादव, पिंटू यादव, लालजी यादव व मनोहर यादव और 10-15 अन्य लोग जनरेटर की लाइट बुझा दिए। मना करने पर बरात में आए मुझे, अंशु प्रसाद, राजू प्रसाद, आकाश प्रसाद, श्यामजी प्रसाद घेर कर लाठी डंडे पीटने लगे। बरात के लोग किसी तरह से जान बचाकर भागे। गाड़ी का शीशा तोड़ दिए, चारपाई लेकर चले गए तथा 22 कुर्सियां तोड़ दी। इस बाबत एसएचओ राकेश कुमार सिंह ने कहा कि पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किया जा रहा है।