फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सगाई मेें हंगामा व फायरिंग मामले में पांच नामजद सहित 25 पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहतवार थाना के ममता उत्सव वाटिका में दर्जनों नकाबपोशों द्वारा सगाई कार्यक्रम के दौरान मारपीट और फायरिंग का वायरल वीडियो मामले में पुलिस सख्त हो गई है। रविवार की रात में दतौली निवासी राणा प्रताप सिंह की शिकायत पर पुलिस ने ऋषिकेष सिंह निवासी दतौली, शुभम वर्मा, हर्ष वर्मा निवासी सहतवार, रूद्र प्रताप यादव निवासी रेवती, बिट्टू यादव निवासी दलछपरा व 20 अज्ञात युवकों पर सम्बंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर सभी की तलाश कर रही है। सीओ बांसडीह एएन वैश्व, एसओ सहतवार मनोज सिंह मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। सहतवार थाना क्षेत्र के दतौली निवासी राणा प्रताप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बेटी की सगाई का कार्यक्रम सहतवार-रेवती मार्ग के ममता उत्सव वाटिका में चल रहा था। उसी दौरान मेरे लड़के रवनीश सिंह से पुरानी रंजिश को लेकर ऋषिकेश सिंह, शुभम वर्मा, हर्ष वर्मा, रूद्र प्रताप यादव, बिट्टू यादव 15 - 20 अज्ञात लड़को के साथ हाथों में लाठी डंडे व कट्टे के साथ अंदर आ गए, दरवाजे पर लोगों का स्वागत कर रहे मेरे बेटे को मारने के लिए दौड़ा लिया। वह जान बचाने के लिए भाग गया। बीच बचाव कर रहे रिश्तेदारों को चोटे आई है। शुभम वर्मा द्वारा लक्ष्य करके गोली चलाने व संयोगवश बचने का आरोप लगाया। इस बीच सड़क से गुजर रहे किसी व्यक्ति द्वारा लाज के बाहर गाली गलौज कर रहे दर्जनों वीडिया बना कर वायरल कर दिया। जिसके बाद प्रशासन सख्त हो गया है। सीओ एसएन वैश्य ने कहा कि इस मामले एक युवकों से पुछताछ चल रही है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें