फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: छात्रा की मौत पर सड़क जाम करने वाले 19 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
फेफना। चिलकहर-मटिहीं मार्ग पर सड़क दुर्घटना में छात्रा की मौत के विरोध में सड़क जाम करने के मामले में पुलिस ने चार नामजद व 15 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। केस दर्ज होने की जानकारी ग्रामीणों को होने पर आक्रोश जताते हुए पुलिस पर एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मटीहीं गांव निवासी राजेंद्र राम की 14 वर्षीय बेटी संजना सहदेश गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ती थी। सोमवार की सुबह घर से साइकिल से स्कूल जा रही थी। गांव के पास ईंट लादकर गुजर रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर चिलकहर-मटिहीं मार्ग को जाम कर दिया।
सड़क जाम की सूचना पर रसड़ा, चितबड़ागांव, फेफना सहित कई थानों पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहंुचे। लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। मामले में उपनिरीक्षक वकील सिंह ने श्रीनाथ, राजू राम, सहतू राम, मुकेश सिंह व नितेश भारती के साथ ही 15 लोगों के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप लगाया है कि जाम व विरोध प्रदर्शन कर सभी ने जिले में त्योहारों को देखते हुए लागू नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा बीएनएस 163 का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अजय त्रिपाठी ने बताया कि सड़क जाम होने से लोगों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। कानून हाथ में लेना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें