फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी में 17 पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बिजली चोरी रोकने के लिए शनिवार की शाम सिकंदरपुर और रसड़ा क्षेत्र में जांच के दौरान अधिकारियों ने 17 लोगों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कराया। इसके अलावा 98 लोगों का बिजली कनेक्शन काटा। विद्युत विभाग ने सिकंदरपुर उपकेंद्र के बस स्टेशन फीडर को हाई लाइन लॉस के तौर पर चिह्नित किया है। विभागीय अधिकारियों ने शनिवार की शाम को इस फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं के कनेक्शनों की जांच की। 48 कनेक्शनों की जांच के दौरान चार लोग मीटर बाईपास कर बिजली का प्रयोग करते मिले जबकि एक व्यक्ति कटिया लगा कर बिजली जलाते मिला। अधिकारियों ने इनके खिलाफ विद्युत थाने में मुकदमा दर्ज कराया। जांच के दौरान अधिकारियों की टीम ने दो उपभोक्ताओं के कनेक्शन पर भार की वृद्धि भी की। बकाया बिल जमा नहीं करने पर 12 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा। वहीं, टीम ने रसड़ा क्षेत्र के तीन उपकेंद्रों में जांच में12 लोग कनेक्शन काटे जाने के बाद भी बिजली का प्रयोग करते मिले। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। इसके अलावा 86 उपभोक्ताओें की बिजली बकाया जमा नहीं करने के कारण काटी गई। इस दौरान कुल एक लाख 38 हजार 513 रुपये राजस्व की वसूली भी की गई। अधीक्षण अभियंता आरके जैन ने बताया कि सभी हाई लाइन लॉस वाले फीडरों पर कनेक्शनों की जांच की जा रही है ताकि बिजली की खपत व राजस्व का संतुलन बनाया जा सके। बताया कि सभी वितरण खंडों में कार्रवाई शुरु की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें