फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो ने किया रक्तदान, महिला मोर्चा ने बांटे फल

विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित करतीं भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया/रसड़ा। सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहे प्रधानमंत्री के जन्मदिन के तहत रविवार को भी भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रसड़ा में युवाओं की ओर से रक्तदान किया गया। वहीं, भाजपा महिला मोर्चा ने मरीजों में फल बांटे। श्रीनाथ बाबा मठ के सभागार में मोर्चा के जिलाध्यक्ष अश्विनी सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष अविनाश सिंह के नेतृत्व में शिविर में भाजपा भाजयुमो, हिन्दू युवा वाहिनी कार्यक्रयाओं ने रक्तदान कर प्रधानमंत्री के राष्ट्र समाज के लिए त्याग व समर्पण का संकल्प दिलाया। शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विश्व प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय मंत्री मयंक शेखर तिवारी ने फीता काटकर किया। इस दौरान हिमांशु सिंह, मनीष तिवारी, शत्रुघ्न सिंह, हैप्पी सिंह, मंगल सिंह, प्रशांत श्रीवास्तव, नितेश सिंह, मोहित मौर्या, अजीत सिंह, अविनाश सोनी, अनुज कुमार सिंह, कन्हैया प्रसाद जायसवाल, अजीत भारद्वाज, अर्जुन राजभर, सत्या सिंह, देवानंद यादव, रविशंकर गुप्ता ने रक्तदान किया। अध्यक्षता मठ के महंथ कौशलेंद्र गिरी एवम संचालन अविनाश सिंह ने किया। संध्या पांडेय क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजपा महिला मोर्चा गोरक्ष प्रांत ने कार्यकर्ताओं के साथ जिला महिला चिकित्सालय में मरीजों में फल वितरण किया। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, पूजा तिवारी, रंजीत कुमार मौर्या, मूनजी गोड, मनोज राय, आशीष कुमार शर्मा, लक्ष्मीना, सावित्री, पूजा देवी, संजू देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें