दोकटी थाना क्षेत्र के एक गांव की 10वीं की छात्रा ने गुरुवार को दो नामजद तथा चार अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दिया। जिसमें छेड़खानी करने, वीडियो बनाने तथा छींटाकशी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्रा के तहरीर पर पुलिस ने युवकों के विरूद्ध एससी, एसटी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं व लड़कियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन को सख्त हिदायत दी है। इसके तहत पूरे प्रदेश में एंटी रोमियो स्क्वायड टीम का गठन किया गया है। इसीक्रम में जनपद में भी सदर सहित एंटी रोमियो की सात टीमें गठित की गई हैं। ताकि महिलाओं व लड़कियों को सुरक्षा प्रदान की जा सकें। गुरुवार को दोकटीथाना क्षेत्र के एक गांव की10वीं की छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया। छात्रा ने बताया कि जमालपुर इंटर कालेज से परीक्षा देकर घर लौट रही थी। उसी दौरान गांव के ही दो पहचान वाले तथा चार अज्ञात युवक पीछा कर रास्ते में छेड़खानी तथा छींटाकशी करने के साथ ही मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। किसी प्रकार वहां से भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद थाने में तहरीर दिया।