रसड़ा। पुलिस ने मंगलवार की शाम करंट से सबलपुर सिलहटा निवासी सुभाष राम की मौत के मामले में कोप गांव के किसान पिता एवं पुत्र के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मरने वाले युवक के भाई राजेंद्र राम ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया है कि 2 दिसंबर की शाम को भाई सुभाष कोप गांव स्थित खेत में पानी चला रहा था। खेत के समीप लालू खरवार एवं रामपुकार ने अपनी खेती की सुरक्षा के लिए बाड़ लगाकर करंट प्रवाहित किया था। करेंट से सुभाष की मौत हो गई। थानाध्यक्ष रत्नेश सिंह ने बताया कि तहरीर पर पुलिस ने लालू खरवार एवं उसके पिता रामपुकार निवासी कोप के खिलाफ विभिन्न केस दर्ज कर लिया है। संवाद