फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: फुल्की विवाद में आठ नामजद और 30 अज्ञात पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिलकहर। गड़वार थाना के हजौली गांव में बच्चों के फुल्की खाने को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों के डेढ़ दर्जन लोग घायल है। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद व 30 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात है। सभी घायलों की हालत सुधार होने पर चिकित्सक ने दूसरे दिन धर को छूट्टी कर दी।
हजौली चट्टी पर भदपा निवासी अरविंद सिंह का 14 वर्षीय पुत्र शिवम फुल्की खा रहा था। इसी दौरान एक लड़के से विवाद हो गया। इसकी खबर लगने पर दोनों के परिजन आमने सामने लाठी डंडे से लैस होकर भिड़ गए। दोनों पक्षों में करीब आधे घंटे तक गोरिल्ला युद्ध हुआ। इसमें करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक पक्ष के संतोष सिंह की तहरीर पर पांच नामजद सहित 20 अज्ञात व दूसरे पक्ष के फूलमती देवी की तहरीर पर तीन नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें