फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कूड़े से ढेर से गत्ते की दुकान में लगी आग

Thu, 09 Mar 2023 09:33 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के कुन्डैल ढाला के समीप कूड़े का ढेर जलाते समय कबाड़ी की दुकान में आग लग गई। इससे दुकान में रखा लगभग तीन लाख रुपये का सामान राख हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

कुन्डैल ढाला सोनाडीह मार्ग पर साफ-सफाई के दौरान कूड़े के ढेर में आग लगा दी गई। हवा के झोंके से आग ने विकराल रूप धारण कर पास के महेश मद्धेशिया की एक गत्ते की दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान धू-धू कर जलने लगा। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना उभांव पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने बड़ी मशक्कत के बाद पानी उड़ेल आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने तक दुकान में रखा लगभग तीन लाख का गत्ता व अन्य कबाड़ का समान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें