फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे गड्ढे में पलटी कार, एक ही परिवार के छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। बलिया-सोनौली मार्ग पर मुजौना ग्राम के सामने शनिवार की रात अनियंत्रित होकर एक कार सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। दुर्घटना में दो महिलाओं समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया, जहां गंभीर स्थिति के चलते सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि सिवान (बिहार) के महाराजगंज निवासी एक ही परिवार के लोग कार से वाराणसी जा रहे थे। कार पर अभिषेक शर्मा (22), प्रमोद कुमार (48), कन्हैया (42), रूबी शर्मा (47), रजनीशा देवी (42) और दिव्यांश (7) सवार थे। तुर्तीपार पुल पार करने के बाद ज्यों ही कार मुजौना ग्राम के सामने से होकर गुजर रही थी कि इस दौरान अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। जिससे कार पर सवार सभी लोग घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी को रेफर कर दिया। इनमें प्रमोद और दिव्यांश की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें