फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, सात जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
फेफना (बलिया)। प्रयागराज महाकुंभ स्नान कर घर वापस आते समय कार के ट्रक से टकराने से चार महिलाओं सहित कुल सात लोग घायल हो गए। एक घायल को वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


रविवार की रात तीन बजे कपूरी ग्राम जे सामने एनएच-31 पर जिला मुख्यालय की तरफ जा रही एक कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे कार में सवार सात लोग घायल हो गए। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

रामपुर टोला निवासी दो परिवार के कुल सात लोग महाकुंभ स्नान कर वापस आ रहे थे। कपूरी ग्राम के सामने ट्रक ने इस कार को टक्कर मार दी। इसमें अनिता देवी, अभिषेक सिंह, राजकुमारी, गोलू कुमार, रेखा देवी, मुन्नी देवी व श्लोक कुमार घायल हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल भेजा। अनिता देवी को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें