बलिया। सुखपुरा थाना के पटखौली के पास रविवार की रात एक कार सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। दुर्घटना में रवि दीक्षित (32) की मौत हो गई, दूसरा साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। सुखपुरा थाने के एसओ सुशील दुबे ने बताया कि शहर के सटे देवकली गांव निवासी रवि दीक्षित साथी के साथ सिकंदरपुर बरात से देर रात वापस लौट रहे थे। अचानक कार को ब्रेक लगाने से घूम गई और सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने रवि को मृत घोषित कर दिया।