रसड़ा। रसड़ा-रतनपुरा मार्ग के महतवार गांव के पास बुधवार की रात लगभग 12 बजे तेज रफ्तार कार ने आगे जा रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। कार में सवार युवक मो. आसिफ (39) पुत्र तुफैल अहमद निवासी हलिमाबाद मऊ की मौत हो गई, जबकि कार में सवार शारिक खान (42) पुत्र शाहिद खान निवासी महताबपुर थाना मोहम्मदाबाद मऊ गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों व्यक्ति अपनी कार से मऊ की तरफ जा रहे थे। सड़क पर आगे जा रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। जोरदार धमाके के बीच कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर तत्काल एम्बुलेंस बुलाया गया। ग्रामीणों व एम्बुलेंस के कर्मचारियों द्वारा कार के गेट को तोड़कर दोनों घायलों को रसड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से दोनों को रेफर किया गया। मो. आसिफ की मौत मऊ जाते समय रास्ते में ही हो गई।