सिकंदरपुर। नगरा मार्ग पर भड़िकरा चट्टी के समीप चार पहिया वाहन के धक्के से बाइक और साइकिल समेत विद्युत खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोग बाल-बाल बच गए।
रविवार की दोपहर को नगरा मार्ग स्थित भड़िकरा चट्टी के समीप नगरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार चट्टी पर खड़ी एक बाइक तथा एक साइकिल को टक्कर मारते हुए हवा में लहराकर विद्युत खंभे से जा टकराई। सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। घटना में बाइक, साइकिल तथा विद्युत खंभा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय वहां पर कोई मौजूद नहीं था। नहीं तो इससे भी बड़ी घटना हो सकती थी। वाहन के बारे पता चला कि रसड़ा विद्युत विभाग के एक जेई की है।