फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कार और ई-रिक्शे में टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फेफना। बलिया-फेफना एनएच-31 पर बुधवार को कपूरी गांव के पास ई-रिक्शे व कार में टक्कर हो गई। ई-रिक्शा में सवार संजय कुमार (22) निवासी बेदुआ, कुनाल कुमार (20), आयुष कुमार (21) घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां संजय कुमार को चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों को बीएचयू रेफर कर दिया। मौत की खबर लगते ही परिवार के सदस्यों का रोते-रोते बुरा हाल है।
शहर के बेदुआ निवासी मुन्ना राम का बड़ा बेटा संजय कुमार जयमाल सजाने कर परिवार का भरण पोषण करते थे। बुधवार को फेफना कस्बा स्थित एक शादी कार्यक्रम में जयमाल सेट सजाने का भाड़ा था। दोस्त कुनाल कुमार व अभिषेक के साथ ई-रिक्शा से जा रहे थे। अभी कपूरी गांव के पास पहुंचे थे कि फेफना की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ई रिक्शा सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गया और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

उस पर सवार संजय कुमार, कुनाल व अभिषेक घायल होकर अचेत हो गए। टक्कर की आवाज सुन आसपास के दुकानदार दौड़कर पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों को उठाकर सड़क किनारे किया और पुलिस को खबर किया। थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह ने बताया कि दुर्घटना की खबर पर मौके पर पुलिस टीम पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में एक युवक की मौत हो गई, दो अन्य घायलों को बीएचयू रेफर किया है। कार व ई-रिक्शा को कब्जे में ले लिया गया है अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें