फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों के गुर्गे अब दबंगई पर उतारू

विज्ञापन
विज्ञापन
 दबंग किस्म के प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं को डरा-धमका कर पोलिंग बूथ पर जाने से मना कर रहे हैं। जिससे आजिज दुबहर थाना क्षेत्र के मोहन छपरा टेकार गांव के दर्जनभर ग्रामीणों ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर जानमाल की गुहार लगाई है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि हर बार ग्राम प्रधान के चुनाव के समय कुछ मनचले दबंग किस्म के तत्वों द्वारा मतदाताओं को वोट देने से रोका जाता है।
विज्ञापन


 साथ ही बूथ पर मारपीट कर या तो अपने पाले में वोट डालवाते हैं, या फिर वोट ही नहीं देने देते हैं। इस साल भी से मनचले अभी से गोटी बिछाना शुरू कर दिए हैं। साथ ही घर-घर जाकर दबंगई भी शुरू कर दिए हैं। इससे पहले भी ग्रामीणों ने डीआईजी से लगायत मुख्यमंत्री तक पत्रक भेज गांव की स्थिति से अवगत करा चुके हैं। पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने कहा कि ऐसे करने वालों के खिलाफ तत्काल दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। पत्रक देने वालों में समाजसेवी दयाशंकर ठाकुर, अधिवक्ता प्रविंद कुमार तिवारी, काशीनाथ ठाकुर, मनीष ठाकुर, अमर नाथ, अरुण, सोनू, बद्री आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें