फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी आबादी को रिझाने में जुटे प्रत्याशी भविष्य तय करेगा महिलाओं का मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने की तैयारी कर मैदान में उतरे नेताओं को आधी आबादी का भी पूरा मान रखना होगा। महिला मतदाता वोट देने में पुरुषों की बराबरी करने के लिए तैयार हैं। महिलाओं को पुरुषों से अधिक मतदान करने के लिए जागरूकता अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव पर नजर डालें तो किसी प्रमुख दलों से महिलाओं की भागीदारी नगण्य थी। उस समय जिले में महिला मतदाताओं की संख्या 10 लाख 59 हजार 692 और पुरुष मतदाता 12 लाख 88 हजार 240 थे। पिछले विधानसभा चुनाव में 58.61 प्रतिशत महिलाओं ने वोट दिए थे, जबकि 50.93 प्रतिशत पुरुष वोट दिए थे। जिले की सातों विधानसभा में 88 थर्ड जेंडर मतदाता भी हैं। विधानसभा चुनाव में उतरे प्रत्याशी अपने प्रचार के दौरान आधी आबादी को रिझाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। यहां तक कि बड़े नेता भी जनसभा के दौरान नारी शक्ति को नमन करते हुए माताएं व बहनों से संबोधित करते हैं। मतदान का दिन करीब देख अब प्रत्याशियों ने पूरी ताकत प्रचार में झोंक दी है। अभी तक प्रत्याशियों के परिवार की महिलाएं जनसंपर्क के लिए निकल रही थीं। अब न्याय पंचायतवार महिला समर्थकों की टोली प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए चुनावी समर में कूद पड़ी है। भाजपा, बसपा, सपा, कांग्रेस और वीआईपी प्रत्याशियों के पक्ष में आधी आबादी को रिझाने के लिए महिलाओं की टीम प्रचार में उतर पड़ी है।
---
नए वोटर बनने में भी आगे हैं महिलाएं
साल 2017 के विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार जिले में नए महिला वोटरों की संख्या 33,055 है। जबकि युवा 30,732 ही हैं। लोकतंत्र के महापर्व में यह नए मतदाता पहली बार आहुति देंगे। नए वोटर बनने में रसड़ा, फेफना, बलिया नगर, बांसडीह और बैरिया विधानसभा क्षेत्र में बेटियों ने बढ़त बनाई है, जबकि बिल्थरारोड और सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र में नए पुरुष वोटर आगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
2017 के मतदान की स्थिति
विधानसभा बेल्थरारोड
1,81,618 : पुरुष मतदाता
57.79 : पुरुष मतदान प्रतिशत
1,50,550: महिला मतदाता
63.02: महिला मतदान प्रतिशत
---
रसड़ा विधानसभा
1,83,963: पुरुष मतदाता
52.62: पुरुष मतदान प्रतिशत
1,50,355: महिला मतदाता
63.35 : महिला मतदान प्रतिशत
---
सिकंदरपुर विधानसभा
1,57,337: पुरुष मतदाता
51.99: पुरुष मतदान प्रतिशत
1,28,630: महिला मतदाता
63.60: महिला मतदान प्रतिशत
---
फेफना विधानसभा
1,71,020: पुरुष मतदाता
53.91: पुरुष मतदान प्रतिशत
1,42,626: महिला मतदाता
59.85: महिला मतदान प्रतिशत
---
बलिया नगर विधानसभा
1,97,296: पुरुष मतदाता
50.74: पुरुष मतदान प्रतिशत
1,59,495: महिला मतदाता
53.11: महिला मतदान प्रतिशत
---
बांसडीह विधानसभा
2,08,587: पुरुष मतदाता
50.89 : पुरुष मतदान प्रतिशत
1,75,535: महिला मतदाता
58.44: महिला मतदान प्रतिशत
-----
बैरिया विधानसभा
1,88,419: पुरुष मतदाता
45.06: पुरुष मतदान प्रतिशत
1,52,501: महिला मतदाता
50.02: महिला मतदान प्रतिशत
----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें