बलिया। पकवाइनार स्थित बाबा रामदल सूरज देव स्मारक पीजी कॉलेज में चल रहे 10 दिवसीय एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन शनिवार को कैडेट्स के लिए फायरिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कैंप कमांडेंट कर्नल रविंद्र किंग्रा के नेतृत्व में कैडेट्स ने .22 राइफल से निशाना साधने का अभ्यास किया। प्रतियोगिता से पहले प्रशिक्षकों ने कैडेट्स को फायरिंग पोजीशन, लक्ष्य साधने और सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही, कैडेट्स को परेड संचालन और ड्रिल का भी विशेष अभ्यास कराया गया। इस दौरान सभी ने उत्कृष्ट अनुशासन और उत्साह का परिचय दिया।