एनसीसी कैडेटों की ओर से गायघाट के लाला टोला मोहल्ले में शुक्रवार को 70 लोगों को मास्क का वितरण किया
- फोटो : BALLIA
बलिया। 93 यूपी बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल डीएस मलिक के नेतृत्व में शनिवार को कैडेटों ने सामाजिक दूरी बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया। विभिन्न बैंकों एवं ग्राहक सेवा केंद्रों पर सुबह 10 से शाम चार बजे तक भीड़ को नियंत्रित किया। ऑफिसर एसएन राय ने बैंक एवं ग्राहक सेवा केंद्र पर जाकर कैडेटों की ड्यूटी चेक किया। इसके अलावा रेवती में पीडी इंटर कॉलेज गायघाट के कंपनी कमांडर मेजर धनंजय सिंह ने कैडेटों के साथ लोगों को जागरूक किया और मास्क वितरित किया। इस मौके पर कैडेट अजय कुमार यादव, अनुज कुमार सिंह, संदीप कुमार यादव, अमरजीत प्रसाद, पंकज आदि रहे।