फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 16 शिक्षकों को बीईओ ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। चिलकहर शिक्षा क्षेत्र के बीआरसी पर बुधवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, इसमें खंड शिक्षा अधिकारी बंशीधर श्रीवास्तव ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार प्रधानाध्यापकों, एक अध्यापक, दस सहायक अध्यापकों और एक शिक्षा मित्र को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने अध्यापकों को ऐसे ही शिक्षण कार्य करने की नसीहत दी, जिससे मिशन प्रेरणा का लक्ष्य शीघ्र प्राप्त कर लिया जाए।
विज्ञापन

सम्मानित होने वाले शिक्षकों मेें प्राथमिक विद्यालय सवन राजभर बस्ती की सहायक अध्यापिका और प्रभारी प्रधानाध्यापक रंजना पांडेय, प्राथमिक विद्यालय चिंतामणिपुर के प्रधानाध्यापक अभिषेक कुमार सिंह, प्राथमिक विद्यालय मंगरौली में तैनात सहायक अध्यापक लाल मोहन सिंह यादव, अरुण कुमार पांडेय, सहायक अध्यापक श्रीकांत पांडेय, प्राथमिक विद्यालय गुरगुजपुर के प्रधानाध्यापक सुरेश आजाद, सहायक अध्यापक मानवेंद्र प्रताप सिंह, सहायक अध्यापक बलवंत सिंह, प्रधानाध्यापक सतीश सिंह, सहायक अध्यापक मनोज कुमार गौतम, प्राथमिक विद्यालय चिलकहर के प्रधानाध्यापक पवन कुमार सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय चिंतामणिपुर सहायक अध्यापक धनंजय सिंह, प्रधानाध्यापक जावेद अली, प्राथमिक विद्यालय असनवार के सहायक अध्यापक विजय बहादुर सिंह, शिव गगन यादव और शिक्षामित्र अनुराधा गुप्ता गुप्ता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें