फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आत्मरक्षा के गुर सीखकर छात्राओं ने जाना सुरक्षा का मंत्र

विज्ञापन
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के
विज्ञापन
बलिया। बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बुधवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जीराबस्ती स्थित ज्ञानपीठिका स्कूल में आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं स्वावलंबन शिविर का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को विषम परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा करने, सतर्क रहने और आत्मविश्वास के साथ चुनौतियों का सामना करने के तरीके बताए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक अंजलि सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न तरीके सिखाए। उन्होंने बताया कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराने के बजाय सतर्कता और आत्मविश्वास के साथ उसका सामना करना चाहिए। आत्मरक्षा का प्रशिक्षण बालिकाओं को शारीरिक रूप से सक्षम बनाने के साथ उनमें मानसिक मजबूती और आत्मविश्वास भी पैदा करता है।
जिला मिशन समन्वयक अंजलि सिंह और जेंडर स्पेशलिस्ट निकिता सिंह ने महिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया समझाई। साथ ही महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
विज्ञापन

डीएम ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देशन और जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर का संचालन हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन (एचईडब्ल्यू) की ओर से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें