फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बक्सर पुल पर हादसे के बाद लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नरहीं। बक्सर-भरौली को जोड़ने वाले वीर कुंवर सिंह सेतु पर रविवार की रात ट्रैक्टर और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत के बाद भरौली गोलंबर से गाजीपुर और भरौली-बलिया मार्ग पर जाम लग गया। भरौली गोलंबर से गाजीपुर जिले के कुंडेश्वर तक 25 किलोमीटर तक 16 घंटे जाम लगा रहा। गोलंबर से वाहनों की कतार लक्ष्मणपुर तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन

रविवार की रात सवा सात बजे पुल पर दुर्घटना होने के बाद बक्सर पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन नरही पुलिस नदारद रही। यहां तक कि भरौली गोलंबर स्थित पिकेट पर तैनात पुलिस कर्मी जाम में फंसी गाड़ियों के पास पहुंचना भी मुनासिब नहीं समझे। यदि नरही पुलिस गंभीर होती तो 16 घंटे तक जाम नहीं लगता। सोमवार की दोपहर जाम समाप्त हुआ। इस दौरान बक्सर रेलवे स्टेशन से कई यात्रियों की ट्रेनें छूट गईं। जाम के चलते बच्चे विद्यालय समय से नहीं पहुंच पाए।
सड़क हादसे के बाद दो गांवों में चीख पुकार मची
नरहीं। गंगा पर बने नए पुल पर रविवार की रात हुए सड़क हादसे में घायल दो लोग अस्पताल में जीवन के लिए जूझ रहे हैं। इटाढ़ी के गोपालपुर निवासी पप्पू चौधरी, पल सेठ, सोनू सेठ और आशीष कुमार ट्रैक्टर पर पुआल लेकर यूपी की तरफ बेचने गए थे। बेचकर गांव की तरफ लौट रहे थे। इसी बीच पुल पर ओवरटेकिंग के दौरान ट्रैक्टर आगे चल रहे ट्रक से जा टकराया। इसके बाद ट्रक अपने आगे चल रहे दूसरे ट्रक से टकरा गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार इटाढ़ी के गोपालपुर निवासी पप्पू चौधरी और सोनू सेठ की मौत हो गई। वहीं आशीष कुमार और पल सेठ जख्मी हो गए। ट्रक चालक प्रतापसागर निवासी कुंड़ेसर यादव की भी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों को बनारस ट्राॅमा सेंटर ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें