फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के शूरवीरों के नाम से बसों को मिलेगी पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। ट्रेनों तर्ज पर अब बसों को भी नाम दिए जाएंगे। जिले के स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर बसों के नाम रखे जाएंगे। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही बलिया डिपो की करीब आठ बसों के नाम स्वतंत्रता सेनानियों और ऐतिहासिक स्थलों के नाम पर रखने की तैयारी की जा रही है। इसकी जानकारी परिवहन मुख्यालय लखनऊ को भेज दी जाएगी। परिवहन मुख्यालय लखनऊ की ओर से जिले के स्वतंत्रता सेनानियों और ऐतिहासिक स्थलों के नाम की जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन

जिले के स्वतंत्रता सेनानियों और ऐतिहासिक स्थलों के नाम पर रखने की तैयारी विभाग की ओर से की जा रही है। इसके साथ ही परिवहन विभाग, बलिया की ओर से लिस्ट तैयार कर मुख्यालय को भेजने की तैयारी चल रही है। अभी तक तो सिर्फ ट्रेनों के ही नाम रखे हुए थे, लेकिन अब आठ बसों को भी एक नाम मिलेगा। विभाग की ओर से बसों के नाम रखने का सिलसिला पहली बार शुरू हुआ है। अभी तक तो बसों को रोडवेज बसों के नाम से ही पहचाना जाता है, लेकिन अब जल्द ही रोडवेज बसों को अपनी एक पहचान मिलने वाली है।
मुख्यालय को भेजे गए इन स्वतंत्रता सेनानियों के नाम
विभाग की ओर से महर्षि भृगु के अलावा 1857 की क्रांति के अग्रदूत मंल पांडेय, सन् 1942 में अंगेजों के चंगुल से जिले को आजाद कराकर पहले डीएम बने चित्तू पांडेय, स्वतंत्रता सेनानी राजकुमार बाघ, ठाकुर जगरनाथ सिंह के नाम पर बसों का नामाकरण किए जाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा संपूर्ण क्रांति के अगुवा रहे लोकनायक जयप्रकाश नारायण, पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर, पूर्व विधायक और द्वाबा के मालवीय कहे जाने वाले मैनेजर सिंह के नाम पर भी बसों के संचालन की तैयारी है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश रोडवेज बसों के नामाकरण की प्रक्रिया के लिए सेनानियों और महत्वपूर्ण व्यक्तियों के नामों की सूची बनाकर शीघ्र ही शासन को प्रेषित की जाएगी। बसों के नाम रखने के लिए मुख्यालय ने जिले के स्वतंत्रता सेनानियों और ऐतिहासिक स्थलों के नाम की सूचि मांगी है।
विज्ञापन

राकेश कुमार श्रीवास्तव, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें