फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब प्रहरी क्लब रखेंगे नशा करने वालों पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में एक युद्ध नशे के विरुद्ध कार्यक्रम के तहत प्रहरी क्लबों का गठन किया जाएगा। क्लब में शामिल विद्यार्थी नशे की गिरफ्त में आने वाले युवकों पर नजर रखेंगे। विद्यार्थियों को नशे दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

जिले में 259 उच्च प्राथमिक और 607 माध्यमिक विद्यालय है। विद्यालयों में शिक्षारत बच्चे, किशोर भी नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। नशे की लत पड़ने के बाद बच्चों का भविष्य चौपट हो जाता है। इनको नशामुक्त बनाने के लिए प्रयास शुरू किए गए हैं। शासन स्तर पर कार्ययोजना तैयार की गई है और कई बिंदुओं को लेकर निर्देश भी जारी किए गए हैं। इसमें नाबालिग बच्चों में मादक पदार्थों, नशीली दवाओं, अवैध नशीले पदार्थों की रोकथाम, सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन पर रोक लगाने जैसे निर्णय लिए गए हैं।
नशीले पदार्थों से दूर रखने के लिए प्रत्येक विद्यालय में कक्षा छह से 12वीं तक के बच्चों का प्रहरी क्लब गठित किया जाएगा। हर क्लब में 20 से 25 बच्चे शामिल किए जाएंगे। यह क्लब विद्यालयों में नशे के विरुद्ध अभियान चलाएंगे। और बच्चों की निगरानी भी करेंगे। क्लब की रिपोर्ट के आधार पर किशोर न्याय अधिनियम के तहत प्रधानाचार्य संबंधित थाना में एफआईआर दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

प्रहरी क्लब गठित करने के लिए शिक्षा निदेशक बेसिक डॉ. सवेंद्र विक्रम बहादुर सिंह का पत्र प्राप्त हुआ है। इसके आधार पर क्लबों का गठन कराकर नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

मनिराम सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी, बलिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें