फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जिला मुख्यालय के लिए बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की पहल पर बेल्थरारोड के एआरएम राकेश कुमार श्रीवास्तव ने जिला मुख्यालय के लिए बस सेवा का शुभारंभ किया। यह सेवा खंदवा चट्टी से शुरू हुई। एआरएम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने में काफी परेशानी हो रही थी। इस समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने ग्रामीण इलाकों में जनसेवा बसें चलाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि इस बस का किराया सामान्य से 25 फीसदी कम होगा। इससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को यात्रा में सुविधा मिल सकेगी। श्रीवास्तव ने बस के रूट और समय की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह बस सुबह 7:00 बजे चरौव्वा से रवाना होगी। मालीपुर और गड़वार होते हुए सुबह 9:00 बजे बलिया पहुंचेगी। वापसी में बस शाम 4:00 बजे बलिया से चलेगी। मौके पर विशाल कुमार, नवीन चंद्र गुप्ता, बनवारी यादव, धीरेंद्र कुमार सुरेंद्र श्रीवास्तव, ओम प्रकाश मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें